July 27, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खेलो झारखंड 2023-24 के तहत दिनाँक 11.09.2023 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया।

1 min read

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती यमुना तियु ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जागो महतो एवं अंचलाधिकारी श्री रवि आंनद भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर खेलकूद का शुभारंभ किया। खेलों झारखंड के तहत अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग अंतर्गत बालक-बालिका हेतु 100, 200, 400, 600, 800 मीटर दौड़, 100X400 मीटर दौड़, जैवलिन, गोल फेंक, हाई जम्प, लोंग जम्प समेत अन्य कई खेलों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री तपन कुमार सतपथी ने सभी अतिथियों को बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। खेल कूद में विजयी हुए प्रतिभागियों को अतिथियों ने मैडल एवं प्रशत्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, शिक्षक अर्जुन पूर्ती, आनंद सिंह यादव, देवी लाल पूर्ती, अमित महतो, रविन्द्र कारवा, मोहन सिंह कुंतिया, कृष्ण चन्द्र डांगिल, नवीन कुमार, प्रज्ञानंद, सुशांत मंडल, रेमिल, किरण गुप्ता, बेबी मुंडा समेत अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

The program was inaugurated by Block Head Mr. Siddharth Honhaga and Zilla Parishad Member Mrs. Yamuna Tiyu by lighting the lamp. On this occasion, MLA representative, Block Twenty Point President Rahul Gop, Block Development Officer Mr. Jago Mahato and Circle Officer Mr. Ravi Anand were also present. All the guests jointly started the sports by showing the green flag. Under Games Jharkhand, 100, 200, 400, 600, 800 meter race, 100X400 meter race, javelin, goal throw, high jump, long jump and many other games were organized for boys and girls under 14, 17 and 19 age groups. Went. Before this, Block Education Extension Officer Shri Tapan Kumar Satpathy welcomed all the guests by giving them bouquets and mementos. The guests honored the winners in sports by giving them medals and certificates. Block Program Officer Pawan Kumar Singh, Teachers Arjun Purti, Anand Singh Yadav, Devi Lal Purti, Amit Mahato, Ravindra Karwa, Mohan Singh Kuntia, Krishna Chandra Dangil, Naveen Kumar, Pragyanand, Sushant Mandal, Remil, Kiran were instrumental in making this program successful. Gupta, Baby Munda and other teachers made important contributions.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *