उत्कल बांधव समिति द्वारा 14 जून को उड़िया भाषियों के सबसे बड़े पर्व ‘रजअ’ का होगा आयोजन, लकी ड्रा के अलावा ओड़िया गाना ,नृत्य, कॉमेडी ड्रामा एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का ले सकेंगे आनंद

आगामी शुक्रवार 14/06/2024 को उड़िया लोगों के मनाए जाने वाले सबसे बड़े पर्व ‘रजअ ‘। यही रजअ पर्व मैं हम अपने जमशेदपुर की उड़िया निवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए उत्कल बांधव समिति के द्वारा आयोजित कदम शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर पांच में जेहेर थान मैदान शाम 6:30 बजे खूब हर्ष और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाने जा रहा है।

जमशेदपुर के रहने वाले हर उड़िया लोगों को यह अनुरोध करते हैं कि इस कार्यक्रम में आप शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाएं ।हम इस कार्यक्रम में लकी ड्रा प्रतियोगिता का भी आयोजन किए हैं जिसमें 15 लोगों आकषर्णिय पुरस्कार भी दिये जाएंगे ।इस कार्यक्रम में हम ओड़िया गाना ,नृत्य एवं कॉमेडी ड्रामा का आनंद देने की कोशिश करेंगे एवं हम विभिन्न प्रकार के व्यंजन को मीना बाजार के आकार में प्रस्तुत कर रहे हैं जिसमें आप हर व्यंजन का मजा ले सकते हैं।

इस कार्यक्रम में यदि आप बहू मात्रा में उपस्थित होते हैं तो हमें वास्तव में यह पता चलेगा कि हमारे जमशेदपुर में उड़िया निवासियों की अस्तित्व को हम अपने पर्व को मन कर दर्शा रहे हैं और अपनी संस्कृति का ज्ञान अपने आने वाले पीढ़ी को भी दे रहे हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में बहुत सारे लोगों का योगदान है जैसे कि उत्कल बांधव समिति के प्रेसिडेंट- विभूति भूषण मोहंती ,जनरल सेक्रेटरी -शशिकांत मिश्रा, ट्रेजर- प्रदीप कुमार दास, गिरिजा वल्लभ मोहंती, सुकांत दास ,विश्वनाथ पत्र ,चितरंजन साहू ,मानस रंजन मंगनराज, शिफॉन मोहंती ,वीरेन मोहंती। महिलाओं के भी भरपूर योगदान रहा हैं जैसे की क्षमामइ महंती, सुप्रभा पांडा ,जयश्री दास, स्निग्धा मंगराज ,मोनालिसा दास ,ससमिता दास ,वंदना पटनायक ,कूनमून दास ,चिन्मय सामंत राय ,सुभश्री मोहंती और महेश श्वेता त्रिपाठी।
