Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत शिमला पंचायत के ग्राम गोंदपुर के ग्रामीण परेशान पीसीसी सड़क पर लबहता गंदा पानी से

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत शिमला पंचायत के ग्राम गोंदपुर के ग्रामीण परेशान पीसीसी सड़क पर लबहता गंदा पानी से

केएसएन 8 : सड़क पर लबहताs गंदा पानी का जायजा लेने पहुंची पुलिस की टीम
खरसावां : खरसावां के गोंदपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा घर का इस्तेमाल किया हुआ गंदे पानी को सड़क पर बहा दिया जा रहा है. इससे सड़क से हो कर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार पास में ही आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, धर्म स्थल आदि है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

लंबे समय से नालियों की साफ सफाई भी नहीं हुई है. इससे नालियां गंदगी से बजबजा रही है. इपर से घर व नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ा हुआ है. इस मुद्दे को लेकर गांव के कुछ लोगों ने बीडीओ तथा थाना प्रभारी प्रभारी को ज्ञापन सौप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की. स्थानीय मुखिया विशुलाल माझी ने भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की अनुसंशा की. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर खरसावां पुलिस गोंदपुर गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली. साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव को स्वच्छ रखने की अपील की. साथ ही चेतावनी भी दी कि घर का गंदा पानी सड़क पर न बहायें, अन्यथा कार्रवाई होगी. इस दौरान ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *