Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिप सदस्य जींगी हेंब्रम ने कुचाई में 50 किसानों को बीज का किया वितरण

खरसावां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बुधवार को कुचाई के आत्मा भवन में जिप सदस्य जींगी हेंब्रम एवं प्रबंधक तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने 50 किसानों के बीच दो क्विंटल मूंग बीज का वितरण किया गया। मौके पर जिप सदस्य हेंब्रम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर व उन्नत किसान बनाने के लिए कई प्रकार योजना चला रही है। ताकि किसान अपना आय वृद्धि को दुगनी कर सकें।

वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन एवं रजिस्ट्रेशन किए किसानों को ही मूंग बीज का वितरण किया जा रहा है। ताकि समय पर बीज का बुवाई कर खेती को बढ़ावा दे सके। साथ ही अच्छी सी खेती कर रवि फसल का रखरखाव करें।उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप सदस्य जींगी हेंब्रम बीटीएम राजेश कुमार मुखिया करम सिंह मुंडा मुखिया सास्त्री सांगा बूंदीराम सोय कारू मुंडा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *