Categories

October 12, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरित

सरायकेला 11 अक्टूबर 2026
रविवार (भाग्य सागर)

पी एन बी आरसेटी, सरायकेला में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक, सरायकेला शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दुबई हेम्ब्रम थे। उनके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर JSLPS की CC फूलो सिदू, नमिता महतो एवं सावित्री महतो उपस्थित थीं। साथ ही संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविंद राय, दिलीप आचार्य एवं इंद्रजीत कैवर्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रमाण पत्र वितरण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण पूर्ण होने की पुष्टि करना तथा उन्हें बकरी पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था। 12 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान किया गया, जिससे वे भविष्य में इस कार्य को आजीविका के साधन के रूप में अपना सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर बधाई दी तथा बकरी पालन को आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का एक बेहतर माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *