राजनगर प्रखण्ड के हेंसल में श्री श्री सार्वजनिक मां जगधात्री पूजा कमिटी के द्वारा आयोजित।
पांच दिवसीय जगधात्री पूजा संपन्न हुआ। मंगलवार को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ मां जगधात्री की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की। मंदिर के पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए भक्तों के भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा में हजारों महिलाऐ पुरुष श्रद्धालु की कतार मंदिर से मुख्य सड़क तक लगी। पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जगत को धारण करने वाली मां दुर्गा की शक्ति स्वरूपा जगधात्री की पूजा किए। साथ ही मां जगधात्री से परिवार की सुख शांति और समृद्धि का मन्नत मांगे। मेले में सभी प्रकार की दुकान लगाई गयी। खरीदारी के लिए भक्तों की बहुत भीड़ थी। यहां पड़ोसी जिले के अलावे उड़ीसा , बंगाल के हजारों भक्तों माता की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा सह मेला को सफल संचालन के लिए आयोजक समिति और राजनगर प्रशासन द्वारा पुक्ता व्यवस्था किया गया ।सुरक्षा के लिए मंदिर से लेकर पूरे मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे।

The five-day Jagdhatri Puja was completed. On Tuesday, devotees installed the idol of Maa Jagdhatri and worshiped in the traditional manner along with chanting mantras. As soon as the doors of the temple opened, a crowd of devotees gathered to have the darshan of the Mother Goddess. For the puja, a queue of thousands of male and female devotees stretched from the temple to the main road. The priest worshiped Jagdhatri, the Shakti form of Mother Durga who sustains the world, with Vedic mantras. Also pray to Mother Jagdhatri for the happiness, peace and prosperity of the family. All types of shops were set up in the fair. There was a huge crowd of devotees for shopping. Apart from the neighboring districts, thousands of devotees from Orissa and Bengal had come here to worship the Mother Goddess. For the successful conduct of the puja cum fair, elaborate arrangements were made by the organizing committee and Rajnagar administration. For security, CCTV cameras were installed in the entire fair premises from the temple.
