सरायकेला के मुरुप में फूटबाॅल मैत्री मैच का हुआ आयोजन
सरायकेला के मुरुप में फूटबाॅल मैत्री मैच का हुआ आयोजन
सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव के एन एस सी के तत्वावधान में खेलकूद मैदान में काफी अरसे के बाद एक दिवसीय फुटबाॅल मैत्री मैच का आयोजन किया गया, जिसमें दो टीमें एन एस सी मुरुप बनाम एस एस सी दासियाडीह के चुनिंदा खिलाडियों ने भाग लिया। दोनों टीम के खिलाडियों ने बेहतरिन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों से काफी वाहवाही लुटा। निर्धारित समय तक दोनों टीमे एक दूसरे पर मौका बनाए और गवाए। खेल के सत्रहवें मिनट में दासियाडीह के जर्सी नंबर सात द्वारा एक मात्र किए गए गोल से दासियाडीह की टीम विजय हुई। इस खेल के बेस्ट टवेन्टी टू अवार्ड राहुल को दिया गया। विजेता दासियाडीह व उपविजेता मुरुप के फुटबॉल टीमों को अतिथियों के हाथों ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस खेल का मुख्य निर्णायक कर्ण प्रधान ( राज्य स्तरीय रेफरी ) एव बुधेश्वर गोप, गाँधी हो, अभिलाश प्रमाणिक रहे। खिलाडियों को सम्मानित करते हुए मुरुप निवासी , पुलिस विभाग में कार्यरत व राज्य स्तरीय फ़ुटबॉल रेफरी कर्ण प्रधान ने फूटबाॅल खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों खिलाडियों का खेल के प्रति उत्साह वर्धन किया।उन्होंने मुरुप गाँव के खिलाडियों को तीन फूटवॉल व जर्सी सेट प्रदान किया और उन्हें भविष्य में खेल कूद के क्षेत्र में हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर उपस्थित स्थानीय समाज सेवी व एल आई सी चीफ एडवाजर हेमसागर प्रधान ने खिलाडियों का हौशला उपजाई करते हुए कहा कि खिलाडी नियमित रूप से फुटबॉल खेलता है तो उनका स्वस्थ्य अच्छा रहता है। एही नहीं बल्कि इस खेल के मध्यम से केरियर संवार सकते है।

इस अवसर पर सीनी के रिशव पाण्डे, सर्वेश कुमार सिंह, मुरुप के श्रीकांत किस्कु, हेमसागर प्रधान, बनबिहारी प्रधान, कुशल महतो, बिरेश प्रमाणिक, रामनाथ गोप, दशरथ हो , कुंजो हो, किरण हो आदि उपस्थित थे। मैच का एंकरिंग किरण हो ने की। उक्त मैत्री मैच के सफल आयोजन में एन एस सी मुरुप के युवाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
Football friendly match organized in Murup, Seraikela
After a long time, a one-day football friendly match was organized in the sports ground under the auspices of NSC of Murup village under Seraikela block, in which selected players of two teams, NSC Murup versus SSC Dasiyadih, participated. The players of both the teams displayed excellent performance and received a lot of applause from the audience. Till the stipulated time, both the teams created and lost chances on each other.Dasiadih’s team won with the only goal scored by Dasiadih’s jersey number seven in the seventeenth minute of the game. The best Twenty2 award of this game was given to Rahul. The football teams of winner Dasiyadih and runner-up Murup were honored with trophies by the guests.
![]()
The main judges of this game should be Karan Pradhan (state level referee) and Budheshwar Gop, Gandhi, Abhilash Pramanik. While honoring the players, Karan Pradhan, a resident of Murup, working in the police department and state level football referee, highlighted the importance of the football game and encouraged the village players towards the game. He provided three footwalls and jersey sets to the players of Murup village. And asked them to provide all possible help in the field of sports in future.Local social worker and LIC Chief Advisor Hemsagar Pradhan, present on the occasion, encouraged the players and said that if a player plays football regularly, his health remains good. Not only this, one can make a career through this game.

On this occasion, Rishav Pandey of Sini, Sarvesh Kumar Singh, Shrikant Kisku of Murup, Hemsagar Pradhan, Banbihari Pradhan, Kushal Mahato, Biresh Pramanik, Ramnath Gop, Dashrath Ho, Kunjo Ho, Kiran Ho etc. were present. Kiran Ho anchored the match. The cooperation of the youth of NSC Murup in successfully organizing the said friendship match was commendable.
