झारखंड हाइकोर्ट ने जगन्नाथपुर मंदिर की नई कमिटी की वित्तीय शक्तियों पर अदालत ने फिलहाल रोक लगा दी है.
रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने जगन्नाथपुर मंदिर की नई कमिटी की वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी है. पुरानी कमेटी के पूर्व सचिव चंद्रकांत रायपत की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने यह आदेश दिया है. उनकी याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत अब इस मामले में 11 जनवरी को सुनवाई करेगा. अपनी याचिका में चंद्रकांत रायपत ने धार्मिक हिंदू न्यास कमिटी के द्वारा गठित नई मंदिर कमिटी को अवैध बताया है. धार्मिक हिंदू न्यास कमिटी के द्वारा जुलाई 2021 में भारत सदस्य नई कमिटी का गठन किया गया था. इसके लिए पूर्व की कमिटी को भंग कर दिया गया था. जिसके बाद पुराने कमिटी के पूर्व सचिव चंद्रकांत रायपत ने झारखंड हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने कहा कि पुरानी कमिटी को भंग नहीं किया जा सकता है. उसे सिर्फ अवक्रमित किया जा सकता है. वहीं उन्होंने न्यास समिति के प्रशासक के आदेश पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि प्रशासक की नियुक्ति भी अवैध है. ऐसे में उनके द्वारा पारित किया हुआ है. आदेश भी गलत है, इसको देखते हुए अदालत ने फिलहाल कमेटी के वित्तीय शक्ति पर रोक लगा दी है.

Ranchi: Jharkhand High Court has banned the financial powers of the new committee of Jagannathpur temple. The High Court has given this order while hearing the petition of Chandrakant Raipat, former secretary of the old committee. His petition was heard in the court of Jharkhand High Court judge Justice Dr. SN Pathak. The court will now hear this case on January 11. In his petition, Chandrakant Raipat has termed the new temple committee formed by the Religious Hindu Trust Committee as illegal. By Religious Hindu Trust Committee A new committee consisting of India members was formed in July 2021. For this the earlier committee was dissolved. After which Chandrakant Raipat, former secretary of the old committee, had approached the Jharkhand High Court. He said that the old committee cannot be dissolved. It can only be degraded. At the same time, he also raised questions on the orders of the Administrator of the Trust Committee. He said that the appointment of the administrator is also illegal. In such a situation, it has been passed by them. Considering that the order is also wrong, the court At present the financial power of the committee has been restricted.
