Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर में नगर निगम बड़े बकायेदारों का भवन को करेगा सील

आदित्यपुर नगर निगम होल्डिंग टैक्स के बड़े डिफॉल्टर पर कारवाई करने का निर्णय लिया है. जिसके लिए अपर नगर आयुक्त ने सहायक प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा को जिम्मा सौंपा है. जिसके आलोक में राजस्व के नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान को कड़े निर्देश मिले हैं.

जानकारी देते हुए श्री प्रधान ने बताया कि बड़े डिफॉल्टरों के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे एवं भवनों को भी सील किया जाएगा.निगम के बड़े डिफॉल्टर में अभय शंकर 4.65 लाख रुपए, पूर्णमासी जायसवाल 20 हजार रुपए, जुगल किशोर राय 10.38 लाख रुपए, राजेश अग्रवाल 3.11 लाख रुपए, हरी प्रसाद अग्रवाल 5.99 लाख रुपए और 1.26 लाख रुपए, सेंट्रल पब्लिक स्कूल 10.5 लाख रुपए, राजीव कुमार 90 हजार रुपए, चंद्रवंश यादव 5.40 लाख रुपए, राजनंदनी देवी 5 लाख 21 हजार रुपए एवं नरेंद्र कुमार सिंह 3.17 लाख रुपए शामिल हैं. सभी डिफॉल्टरों को निगम द्वारा कई बार नोटिस निर्गत किया जा चुका है एवं टैक्स का भुगतान हेतु अनुरोध किया गया है परंतु उक्त होल्डिंगदाताओं द्वारा टैक्स नहीं भुगतान किया जा रहा है. जिसके बाद ही अब निगम द्वारा कड़े करवाई करने का निर्णय लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *