Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोल्हान विश्वविधालय में टुसू मिलन समारोह आयोजित

चाईबासा :- कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के तत्वाधान में शनिवार को वार्षिक टुसू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविधालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र भारती, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविधालय के कुड़माली सहायक प्राध्यापक डॉ. निताय चंद्र महतो उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने के उपरांत टुसू जागरण गीत के साथ हुआ। अथितियों का स्वागत अपने अभिभाषण में विभाध्यक्ष डॉ. सुनील मुर्मू ने किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कुड़मियों के प्रतीक पीला गमछा देकर किया गया। कार्यक्रम के विषय पर इस कार्यक्रम के संयोजक सुभाष चन्द्र महतो ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए इस कार्यक्रम के उद्देश्य से छात्रों को अवगत करवाया। कुड़माली पारंपरिक लोकगीतों एवं वाद्ययंत्रों के धुन में पारंपरिक वेशभूषा में आए कुड़माली संकाय के विद्यार्थी जमकर झूमे एवं अपनी समृद्ध भाषा- संस्कृति को प्रदर्शित किया। कुड़माली के पारंपरिक खाद्य पदार्थ गुड़ पीठा एवं टुसू का प्रतीक चौडल आकर्षण का मुख्य बिंदु था। उक्त अवसर पर डॉ. निताय चंद्र महतो द्वारा टुसू से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा किया गया। अपने भाषण के दौरान दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने जनजातियों के संस्कृति से जुड़े तमाम विषयों को केवल जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में ही नहीं बल्कि सभी विभागों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बसंत चाकी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री निशोन हेंब्रम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विश्वविधालय के कुलानुशासक डॉ. एम ए खान, विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

Chaibasa:- The annual Tusu Milan ceremony was organized on Saturday under the aegis of the Tribal and Regional Languages Department of Kolhan University. In which Dr. Rajendra Bharti, Registrar of Kolhan University was present as the chief guest, Dr. Nitay Chandra Mahato, Kudmali Assistant Professor of Dr. Shyama Prasad Mukherjee University as the main speaker. A cultural program was also organized on this occasion. The program started with Tusu Jagran song after lighting the lamp. Dean of the Faculty Dr. Sunil Murmu welcomed the guests in his address, after which the guests were welcomed by giving them a yellow towel, the symbol of Kudmis. The coordinator of this program, Subhash Chandra Mahato shared detailed information on the topic of the program and made the students aware about the objective of this program. Students of Kudmali Faculty, who came in traditional costumes, danced vigorously to the tune of Kudmali traditional folk songs and musical instruments and displayed their rich language and culture. Chaudal symbolizing the traditional food items of Kudmali, Jaggery Pitha and Tusu was the main point of attraction. On the said occasion, complete information related to TUSU was shared by Dr. Nitai Chandra Mahato. During his speech, Dr. Sanjay Kumar, Head of the Department of Philosophy, talked about including all the subjects related to the culture of tribes not only in the department of tribal and regional languages but in the curriculum of all the departments. The program was conducted by Dr. Basant Chaki and vote of thanks was given by Mr. Nishon Hembram. To make the program successful, the Vice Chancellor of the University, Dr. MA Khan, Heads of various departments, teachers and hundreds of students were mainly present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *