७५वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया, इस मौके पर जिला के उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री, एस एस पी किशोर कौशल के साथ साथ जिला के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही इस मौके पर परेड का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी आला अधिकारियों के साथ साथ जिला प्रशासन सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी, इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के साथ साथ झारखंड के तमाम पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड राज्य की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काफी अच्छा तरीका से चल रही है, उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार का यह लक्ष्य है कि गिरब से गरीब तपके के लोगों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुचाया जाय, यह सुनिश्चित करना है, ताकि राज्य का एक भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रह पाए, साथ ही मंत्री देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए, राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी सभी को दी।
Minister Banna Gupta hoists the flag at Gopal Maidan on the occasion of 75th Republic Day
