Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महाशिवरात्रि के अवसर पर राजनगर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

राजनगर प्रखंड के सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा, विश्वनाथ बाबा शिव मंदिर कुवंरदा, बुढ़ा बाबा शिव मंदिर भीमखंदा , बानेश्वर बाबा मंदिर बाना , शिव मंदिर कलावाड़िया में महाशिवरात्रि के अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जल अभिषेक किये।

इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए सुख , समृद्धि, रोग मुक्ति की कामना की।सुबह सात बजे से शाम छः बजे तक सभी मंदिरों में भीड़ रहा ।शिवरात्रि के अवसर पर पांच शिव मंदिर पर हरि संक्रिर्तन एवं महामंत्र नाम का आयोजन किया गया। पांचों शिव मंदिर श्रद्धालुओं को प्रसाद, चाय एवं नास्ता समिति की ओर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *