Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के सरगछीड़ा में श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन 24 प्रहार संपन्न

राजनगर प्रखंड के ग्राम सरगछीड़ा में श्री श्री हरि नाम संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन जय राधा गोविंद 24 प्रहार हुआ समापन। लक्ष्मी नारायण महतो ने कहा कि 24 प्रहर आज गुरूवार को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। संकीर्तन समापन पर सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने पूरे गांव हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव हरि नाम से भक्तिमय में हो गया। तीन दिनों तक गांव का उत्सव था। हजारों श्रद्धालुओं आसपास गांवों के दर्शन करने पहुॅंचे थे। श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण को भोग चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ी।

सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर सुख शांति , रोग मुक्त , विश्व शांति एवं खुशहाली के कामना की। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद , पायस , दाल ,भात सब्जी एवं चाय दिया गया। हरि कीर्तन के आवाज से चारों तरफ भक्तिमय एवं संकीर्तन दिखने वाले सभी श्रद्धालु खुशीयों से झूम जाते थे। लक्ष्मीनारायण ने कहा हरी नाम भक्ति रूपी नव का नाविक है। इस कलियुग में अल्पायु नीव में एक पात्र हरि नाम से ही विभिन्न , जाति , धर्म एवं संप्रदाय के लोगों में आपसी प्रेम, शांति भाव जागृत होती है तथा जीवन में सच्चा सुख एवं आनंद मिलता है।

नाम यज्ञ में योगदान देने वाले संकीर्तन मण्डली – श्री मनोरंजन दास गोस्वामी गोसाईडीह बराबाजार , श्री मानिक महतो अर्जुनडीह झालदा पुरुलिया ,श्री विकास मंडल कारकीडीह कुकुडू , श्रीदिलीप दास गोस्वामी रायडीह चौका , श्री पहाड़ सिंह महतो हाड़ोडीह चांडिल ,श्री लक्ष्मी नारायण महतो सरगछीड़ा राजनगर। हरि संक्रिर्तन को सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष , लक्ष्मी नारायण महतो, सचिव – खुदीराम महतो , कोषाध्यक्ष – निताई महतो , सदस्य – गुणाधार महतो,अजीत महतो , परवीन महतो, लिपि राम महतो , राजू महतो ,प्रेमचंद महतो , सुदर्शन महतो , साईबू महतो , बोईदू महतो , अनिल महतो ,मंटू महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *