Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा में धूमधाम से छःऊ नृत्य का अयोजन संपन्न

राजनगर प्रखंड के सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा में धूमधाम से छःऊ नृत्य एवं पाट के साथ समापन हुआ। देर रात भक्त उपासना पूर्वक खरकाई नदी पहुंचे वहां स्नान कर शिव शक्ति को समर्पित यात्रा घट धार्मिक अनुष्ठान में पूजा अर्चना किये। भोत्ताओं द्वारा झंडा एवं गरियाभार का पूजन कर जगत क्षेत्र एवं गांव की खुशहाली की कामना की।

राम प्रसाद महतो ने कहा कि छःऊ नृत्य चारों युगों का समावेश देखने को मिलता है , शिव शक्ति को समर्पित यात्रा घट अर्थात प्रारंभ घट , धार्मिक अनुष्ठान सत्य युग का वृतांत है , वृन्दाबनी घट त्रेता युग व गरियभार घट द्वापर युग का वृतांत है तथा कलिका घट को कामना घट भी कहा जाता है। छःऊ नृत्य शैववाद , शक्तिवाद , वैष्णव वाद में पाये गए , धार्मिक विषयों के साथ एक संरचित नृत्य के लिए लोक नृत्य के उत्सव विषयों में किया गया है। छःऊ नृत्य में भाग लेने वाले पाटियों के नाम – छःऊ नृत्य कला केंद्र विक्रमपुर , जागृति क्लाब डुमरडीहा , आदिवासी क्लब डुमरडीहा डुगरीसाई , सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा , प्रगति कला केंद्र डुमरडीहा टोला सुपलडीह , छःऊ नृत्य कला केंद्र लखीपुर।
छःऊ नृत्य का नाम – नाभिक मेघदूत , महिषासुर बोध , हर पार्वती , राधा कृष्ण, पताका , रात्रि , माटीर मनुष्य , हरे विष्णु , कुसुम कली , वानविद्धा , सागर , नाभिक , मेघदूत , धीवर , उरभंग आदि।

छःऊ में भाग लेने वाले कलाकार के नाम- श्रीकांत महतो , प्रशांत पति , प्रभास महतो , सुभाष महतो , दुबराज महतो , बिहारी महतो , मोतीलाल महतो , रंजीत कैर्वत , सुकरा मंडल , जंगल बारिक , गुरु चरण महतो , श्रीनिवास महतो , रविंद्र महतो ,सूरज कान्त कैर्वत , नरेश कैर्वत , सुबोध महतो , अजीत कैर्वत , कीर्ति वास साहू , गंगाधर महतो , सुशील महतो , सूर्य प्रसाद महतो ,लक्ष्मण नाथ , पवन नाथ तूफान नाथ , गणेश नाथ रिंकू नाथ , सोमनाथ महतो , गुरुचरण महतो , गणेश महतो , सूनमनी मेलगन्डी , गोरी मेलगंडी , राजा लुगुन , लक्ष्मी लुगुन , शिवा मेलगंडी , छोटू राम महतो , परमेश्वर महतो आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *