Jharkhand Weather: झारखंड में गरज के साथ बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 1 जून तक बरसेंगी राहत की बूंदें
Jharkhand Weather: झारखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में 1 जून तक राहत की बूंदें बरसेंगी.

रांची: झारखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. तेज धूप के बाद हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. रांची और उसके आस-पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. गरज या हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 1 जून तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान गरज और तेज हवाओं के झोंकों के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है.
कुछ घंटों में बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में रविवार को अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. इस दौरान बारिश भी हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं के झोंके (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकते हैं. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दी ये सलाह
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम होने पर घर से बाहर रहने पर सजग रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गयी है. भूलकर भी पेड़ के नीचे नहीं रुकें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
झारखंड के उत्तर पूर्वी, मध्य एवं दक्षिण भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रविवार को हो सकती है. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 27 मई को भी उत्तर पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज व तेज हवाओं के झोंको के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है .
बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट
झारखंड में 28 मई को पूर्वी एवं मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 29 व 30 मई को उत्तर पूर्वी भागों एवं 31 मई व 1 जून को पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा तापमान
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 16.2 मिमी सिमडेगा के कुरडेग में रिकॉर्ड की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया.

Jharkhand Weather: There may be rain with thunder in Jharkhand. There is also a possibility of thunderstorm during this period. The Meteorological Department has issued an orange alert regarding this. Drops of relief will rain in the state till June 1.
Ranchi: The weather patterns are continuously changing in Jharkhand. People are getting relief from the heat due to the rain after the intense sunshine. The sky will be cloudy in Ranchi and its surrounding areas. There may be thunder or light rain. There is a possibility of thunderstorm along with rain in East Singhbhum, Seraikela-Kharsawan and West Singhbhum districts. Orange alert has been issued regarding this. The Meteorological Department has said in its forecast that there are chances of rain till June 1. During this period, there is a possibility of thunderstorms and gusts of strong wind as well as lightning.

Orange alert regarding rain and thunderstorm in a few hours
There is a possibility of thunderstorm and lightning in some parts of East Singhbhum, Seraikela-Kharsawan and West Singhbhum districts of Jharkhand in the next two to three hours on Sunday. It may also rain during this period. Strong wind gusts (40-50 kilometers per hour) may also occur in some areas. The meteorological department has issued an orange alert.
Meteorological Department scientists gave this advice
Scientists of the Meteorological Department have advised people to be cautious about staying out of the house during bad weather. It has been advised to take shelter in safe places. Don’t stop under the tree even by mistake. Stay away from electric poles. Farmers should not go to the fields. Wait for the weather to become normal.
Light to moderate rain with thunderstorms
Light to moderate rain with thunderstorms may occur at some places in the north-eastern, central and southern parts of Jharkhand on Sunday. The maximum temperature may drop by 3-5 degrees Celsius in the next two days. After this, there may be a gradual increase of 3-5 degrees Celsius in the next three days. On May 27 also, there may be light to moderate rain with thunderstorms at some places in the north-eastern, central and southern parts. During this period, there is a possibility of thunderstorms and gusts of strong wind as well as lightning. Orange alert has been issued regarding this.
Yellow alert regarding possibility of rain, thunderstorm
There may be light rain with thunderstorm in eastern and central parts of Jharkhand on May 28. The weather department has issued a yellow alert regarding thunderstorms. There may be light to moderate rain with thunderstorms in north-eastern parts on 29th and 30th May and in eastern parts on 31st May and 1st June.
This was the temperature in Jharkhand in the last 24 hours
In the last 24 hours, there was light to moderate rain with thunderstorms at isolated places in Jharkhand. The highest rainfall of 16.2 mm was recorded in Kurdeg of Simdega. The highest maximum temperature of 42.4 degrees Celsius was recorded in Seraikela, while the lowest minimum temperature of 25.5 degrees Celsius was recorded in Ranchi.

