Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल अनुमण्डल क्षेत्र में जल संकट और शुद्ध पेयजल की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता बिनोद राय ने सौपा ज्ञापन

चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र में बढ़ते जल संकट और शुद्ध पेयजल की समस्याओं के संबंध में आज भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद राय ने सौपा ज्ञापन। यह शिकायत श्रीमान सहायक अभियंता, जलापूर्ति विभाग, अवर प्रमंडल, चाण्डिल को सम्बोधित की गई।

भाजपा नेता बिनोद राय, ने निम्नलिखित समस्याओं को उजागर किया है:

  1. हर घर जलचल योजना में अनियमितता: चाण्डिल क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार द्वारा जनप्रतिनिधियों का अपमान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच और शॉकोज की मांग की है, साथ ही खराब निर्माण कार्य को रोककर नए कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई है।
  2. जल टंकियों की सफाई और निरंतर आपूर्ति: चाण्डिल घोड़ानेगी, रूसुनिया आदि स्थानों पर बने जल टंकियों की सफाई करते हुए निरंतर पानी की आपूर्ति की जाए।
  3. पाइपलाइन की मरम्मत: पानी सप्लाई हेतु इस्तेमाल किए गए पाइप कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे शुद्ध पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ता ने खराब पाइपों को तुरन्त बदलने की मांग की है।
  4. सोलर जलमिनार की मरम्मत: वाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र में कई जगहों पर सोलर जलमिनार खराब पड़े हैं, जिन्हें जल्द से जल्द मरम्मत करने की आवश्यकता है।
  5. चपानलों की मरम्मत और नए चपानल का निर्माण: सर्वे कराकर सभी खराब पड़े चपानलों को मरम्मत किया जाए और सार्वजनिक स्थलों पर नए चपानल का निर्माण किया जाए।

उन्होंने आग्रह किया है कि उपरोक्त बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाए। अन्यथा, मजबूरन हम सब आंदोलन आंदोलन करेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्याधर गोप, बिल्टू राय, अशोक दास, वरुण सिंह, विष्णु सिंह सरदार, गोपाल सिंह एवं आकाश महतो आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *