Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ओडिशा के राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक मंगल सोय

खरसावां : खरसावां के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरीष्ठ नेता मंगल सिंह सोय मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास से मिले. मंगल सोय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. मंगल सोय ने राज्यपाल रघुबर दास से उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मिले तथा कुशल क्षेम जाना.

इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. मंगल सोय व रघुबर दास के इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायनें निकाले जा रहे है. मंगल सोय अर्जुन मुंडा खेमे से है तथा 2011 में तत्कालिन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के लिये विधान सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे चुके है. इसके बाद से ही मंगल सोय राजनीतिक हासिये पर है. पिछले विस चुनाव में भी उन्हें खरसावां से टिकट नहीं मिल था. इस बार के विस चुनाव में वे खरसावां भाजपा टिकट के प्रवल दावेदार है. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता कंचन चौहान भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *