जो तुफानों का रुख बदल दे उस चट्टानी इरादे को श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं – मनोज चौधरी

सरायकेला :भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर कार्यक्रम परिवर्तन महारैली में अपने सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए उक्त अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि झारखंड की धरती रांची से आज लौहनगरी और देश को दस नई वन्दे भारत ट्रेन सहित कई उपहारों का उद्घाटन व शिलान्यास करने पर उनका आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश भी मोदी जी के चट्टानी इरादा नहीं बदल पाई उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए जमशेदपुर कार्यक्रम परिवर्तन महारैली में सड़क मार्ग से पहुंचकर हम जैसे लाखो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जो उनका हम जैसे लाखो कार्यकर्ताओं की प्रति स्नेह और प्यार और उनकी चट्टानी प्रतिबद्धता को दर्शाता है उन्होंने मंच से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्न किया।
