Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर : लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा, एसडीएम ने पूरी टीम के साथ किया निरीक्षण

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले में लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ आसंगी, कुलुपटांगा, राधा स्वामी मार्ग, रायडीह बस्ती जयप्रकाश उद्यान के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ज्यादा पानी से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर आसपास क्षेत्र की वस्तु स्थिति को जाना। बाढ़ से बचाव के लिए शेल्टर होम की जांच की गई। एसडीएम निवेदिता ने बताया कि नदियों का जलस्तर अभी डेंजर जॉन लेवल से पार नहीं हुआ है, अगर लगातार बारिश होती है तो डेंजर जॉन लेवल पार कर जाएगी।

इसमें सावधानी बरतने के लिए माईकिंग के द्वारा अनाउंस करवाया जा रहा है, नदी किनारे रह रहें लोगों को भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *