Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रामदास सोरेन गंभीर रूप से बीमार, स्वास्थ्य अपडेट के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे सियासी दिग्गज

नई दिल्ली।झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह वे बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और ब्रेन में ब्लड क्लॉट जम गया। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके उपचार में लगी है।उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।शनिवार देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केसब महतो कमलेश, सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और जेएमएम नेता राज आनंद सिंह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली।इस बीच झारखंड की जनता शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *