संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरायकेला- खरसावां जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित

पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरायकेला- खरसावां जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के तहत ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में क्विज, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खरसावां में रंगोली एवं आदर्श मध्य विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बड़े पैमाने पर स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं चित्रांकन रंगोली और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से आजादी का अमृत उत्सव मनाया।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 2 से 15 अगस्त तक संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वह अपने देश के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना महसूस कर सके। यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है जिसका उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ बनाना है।इन कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं देश से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए जिनका जवाब छात्र छात्राओं ने दिया।

वहीं रंगोली प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने तिरंगा का विभिन्न आकर्षक रूप प्रस्तुत किया जबकि चित्रांकन प्रतियोगिता के तहत आदर्श में विद्यालय खरसावां के बालक बालिकाओं ने विभिन्न रंगों से कई आकर्षक चित्रों को कैनवास में उकेरा। इन कार्यक्रमों की सफलता में लोक कला मंच के कलाकारों के साथ-साथ ब्लू बेल्स के प्रिंसिपल श्री डोमनिक राज, कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य उमा कुमारी एवं आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल मजीद खान एवं अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
