बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, की दीर्घायु की कामना

राजनगर : शनिवार को राजनगर प्रखंड में राखी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी और मस्तक पर चंदन का टीका लगाकर उनका मुंह मीठा कराते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और पैसे दिए, साथ ही साथ उनकी किसी भी परिस्थितियों में साथ न छोड़ने का वचन दिया।

कुनाबेडा शोभापुर की रेशमा महतो ने बताया कि राखी के दिन हर साल ससुराल से समय निकालकर पिछले 28 सालों से भाइयों की कलाई पर राखी बांधते आ रही हूं। हम भाई-बहनों का प्यार बस इसी तरह अटूट रहे, यही ईश्वर से कामना करती हूँ।
