Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कला केंद्र में नृत्य प्रतियोगिता दूसरे दिन मानभुम शैली छऊ नृत्य दोलों के बीच प्रतियोगिता हुई

सरायकेला। कला केंद्र में नृत्य प्रतियोगिता दूसरे दिन मानभुम शैली छऊ नृत्य दोलों के बीच प्रतियोगिता हुई
। प्रतियोगिता में लव-कुश छऊ नृत्य कला केंद्र कुशपुतुल को प्रथम स्थान मिला है,दूसरे नंबर पर आदिवासी कुर्मी छऊ नृत्य दल चुनचुडिया की टीम रही एवंतीसरे नंबर पर नजीरा छऊ नृत्य कला केंद्र चुनचुडिया दल रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, कला केंद्र के निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने दीप जलाकर कर किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडली में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु नाथू महतो, गुरु सुशांत महापात्र एवं गुरु कार्तिक महतो उपस्थित रहे। अंक के आधार पर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। बुधवार को खरसावां शैली छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *