खरसावां में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका जमकर की नारेबाजी
खरसावां की चांदनी चौक में भारतीय जनता पार्टी खरसावां प्रखंड एवं नगर कमेटी के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के उपस्थित में खरसावां चांदनी चौक पर समय शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया |

वर्तमान हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी किया इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा 11 अप्रैल को प्रदेश के द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव के कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शांति भाव से घेराव करने जा रही थी मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पुलिस के द्वारा किया गया विजय महतो ने कहा हेमंत सरकार लाठी-डंडे से जनता की आवाज दबाना चाह रही है आम लोगों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है हेमंत सरकार को अपदस्थ करने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा |

इस पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित थे | जिला अध्यक्ष विजय महतो पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय दुलाल स्वासी मुज बोदरा अमित केसरी विवेका प्रधान लाल सिंह सोय प्रकाश मुखी सुभाष महतो लादूराम हेंब्रोम प्रशांत महतो हपना सोरेन नयन नायक दुर्योधन प्रमाणित मंगल सिंह मुंडा जितवाहन मंडल विषकंठ प्रधान रमेश महतो आदि उपस्थित थे |
