Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हाईवा ऑटो में ज़ोरदार टक्कर, ऑटो चालक फंसा

टाटा-कांड्रा मार्ग पर रपचा मोड़ के समीप बीच सड़क पर खड़े एक हाइवा से सब्जी लदा ऑटो जा टकराया। इस टक्कर के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पर लदा पूरा सब्जी बीच सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद ऑटो चालक भरत साव कुछ देर तक ऑटो में फंसा रहा

जिसे ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं ऑटो में बैठे संजय राम नामक व्यक्ति के कंधे में हल्की चोटें आई। उक्त घटना के बाद कुछ देर तक टाटा-कांड्रा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *