प्राचीन संस्था श्री कला पीठ का पुनर्गठन कर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को बनाया गया संरक्षक।
सरायकेला। सरायकेला की परंपरागत छऊ कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं उत्थान करने वाली प्राचीन संस्था श्री कला पीठ का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर सरायकेला स्थित राजमहल प्रांगण में सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में श्री कला पीठ की एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से राजा साहेब प्रताप आदित्य सिंहदेव को श्री कला पीठ संस्था का संरक्षक एवं अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नीलांबर सिंहदेव को सचिव, भीष्म कैवर्त को सह सचिव, सुमंत धीर सामंत को कोषाध्यक्ष एवं काली प्रसन्न सारंगी को संस्था का मुख्य निर्देशक चुना गया। मौके पर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामना देते हुए संस्था को आगे ले जाने के लिए सबको परामर्श दिए।

Seraikela. Shri Kala Peeth, an ancient organization which preserves and uplifts the traditional Chhau art and culture of Seraikela, was reconstituted. Regarding this, a meeting of Shri Kala Peeth was held under the chairmanship of Seraikela Raja Pratap Aditya Singhdev in the Rajmahal premises located in Seraikela. In which Raja Saheb Pratap Aditya Singhdev was unanimously elected as the patron and president of Shri Kala Peeth Sanstha. Along with this, Nilambar Singhdev was elected as secretary, Bhishma Kaivart as co-secretary, Sumant Dheer Samant as treasurer and Kali Prasanna Sarangi as chief director of the organization. On the occasion, Raja Pratap Aditya Singhdev gave best wishes to everyone for Akshay Tritiya and advised everyone to take the organization forward.
