Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक गूगल मीट

सरायकेला जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पहले की योजनाओ के संचालन के लिए खोले गए विभिन्न अव्यवस्थित बैंक खाता को नियमानुसार जितनी जल्दी हो सके बंद करते हुए सूचित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा यह सुनिश्चित करे कि एक योजना के लिए एक ही खाता रहे।

इसके बाद उपायुक्त ने मनरेगा, आवास योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, सक्सेशन-म्यूटेशन, जाति प्रमाण पत्र निर्गत समेत विभिन्न योजनाओं का क्रमवार समीक्षा किया। उसके बाद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन एवं पीडी जनरेशन में सुधार लाने तथा प्रत्येक पंचायत अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन कर लेबर इंगेजमेंट (मानव सृजन) में प्रगति लाने के निर्देश भी दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीएमएफटी में चयनित योजनाओं के कार्य प्रारंभ करने से पहले ग्राम सभा आयोजित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निदेश दिया है। समीक्षा क्रम में उपायुक्त नें सभी अंचलाधिकारी को जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित 30 दिन के अंदर प्राप्त आवेदनो में लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सक्सेशन-म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों का जितना जल्दी हो सके निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है।

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत ऐसे आवेदन जो बैंक खाता संबंधित समस्या के कारण लंबित हैं के निष्पादन हेतु संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्रुटि दूर करते हुए संबंधित लाभुक को योजनाओं अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। बता दें की गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुआ इस वर्चुअल बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *