डॉ अमित महतो के दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
डॉ अमित महतो के दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर कुड़मी उत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को पथ निरीक्षण भवन खरसावां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में लगभग 63 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य रूप से खूंटपानी बीडीओ जागो महतो,कुड़माली भाषा के साहित्यकार धर्मेंद्र महतो एवं टोटेमिक कुड़मी समाज के सचिव करन महतो ने डॉ अमित महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान खूंटपानी प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी। मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, समाजसेवी बिनोद बिहारी कुजूर, महेश महतो,दिलीप चांद महतो,बबलू महतो,आशीष महतो,शंकर महतो,दीपक महतो,तिलक महतो,पंकज महतो,रमेश महतो,तिलक महतो, रूद्र प्रताप महतो, सुमित महतो, राजू महतो आदि उपस्थित थे।
