चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुटे कोहिनूर स्टील कंपनी के मजदूर/जमींदाता।
चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत खुचिडिह स्थित कोहिनूर स्टील कंपनी के मजदूर,जमींदाताओ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई के लिए आंदोलन का एलान किया। जमींनदाताओं का कहना है पिछले 16 वर्षों से वे इस कंपनी में कार्यरत हैं , लेकिन दुर्भाग्य की बात है रैयतों के लिए न ही उचित वेतन , मेडिकल सुविधा , सेफ्टी बिल्कुल नहीं , भविष्य निधि से भी छेड़ छाड़ यहां तक कि जिन रैयतों का जमीन लिया गया है उन्हे नौकरी भी नहीं दी गई है। कंपनी के नाम पर सिर्फ बाहरी लोगों के द्वारा हम स्थानीय लोगों पर शासन जताया जा रहा है , महीना भर काम करने के वाबजूद सैलरी के लिए आवाज उठानी पड़ती है , परंतु कंपनी से निकलने वाले धुआं , वो यहां के लोगों को मुफ्त में बांट रही है ।आज एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है अन्यथा ये कंपनी जमींनदाताओ की भी नौकरियां गमन कर बाहरियों को बेचने का काम करेंगे। आज हमारा देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं फिर भी हमे आज भी गुलामी का दहसत झेलना पड़ रहा है।इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति करेंगे मजदूर एवं जमीन दाताओं के सहयोग। आज कंपनी में जाकर समस्या पर अवगत होकर आंदोलन का रणनीति बनाई गई । मौके पर झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के गोपेश महतो,फुलचंद महतो,पूर्णशशि महतो,आदित्य महतो एवं कोहिनूर कंपनी के मजदूर समीर महतो, शाक्तिपदो महतो, फटिक प्रमाणिक, सुबोध महतो, सुशेन महतो, निशिकांत महतो, जयदेव महतो,दुर्गा महतो, हेमंत महतो, कृष्णा महतो तथा जमीनदाता भी उपस्थित थे।

Chandil: Workers, landlords of Kohinoor Steel Company located in Khuchidih under Chowka police station of Chandil sub-division area of Seraikela Kharsawan district announced agitation to fight for their various demands. Landlords say that they have been working in this company for the last 16 years, but unfortunately there is no proper salary, medical facility, no safety for the tenants, tampering with the provident fund even the tenants whose land was taken He has not even been given a job. In the name of the company, we are being ruled by the local people only by outsiders, despite working for a month, we have to raise our voice for salary, but the smoke coming out of the company, it is distributing free of cost to the people here. Today there is a need to unite and fight against injustice, otherwise these companies will take away the jobs of landlords and sell them to outsiders. Today our country has completed 75 years of independence, yet we still have to face the horrors of slavery. Jharkhandi Bhasha Khatiyani Sangharsh Samiti will cooperate with laborers and land donors to make this phased movement successful. Today, after going to the company, being aware of the problem, a strategy was prepared for the movement. On the occasion, Gopesh Mahto, Fulchand Mahto, Purnashashi Mahto, Aditya Mahto and workers of Kohinoor Company, Sameer Mahto, Shaktipado Mahto, Phatik Pramanik, Subodh Mahto, Sushen Mahto, Nishikant Mahto, Jaidev Mahto, Durga Mahto, Hemant Mahto were present on the occasion. , Krishna Mahato and the landlord were also present.
