खुटपानी प्रखंड के अंतर्गत चुडियों गांव के आशा बोदरा को जहरीले सांप के काटने से मौत
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया पंचायत के चुड़ियों गांव निवासी आशा बोदरा को बीते शनिवार रात को जहरीले सांप के कांटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।सोने के दौरान पहले से बेड में मौजूद जहरीले सांप ने डंस लिया। इसके बाद आशा बोदरा ने देर रात इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। वही परिजनों आनन फनन से इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा उक्त गांव पहुंचे। तथा पूरे मामले की जानकारी ली। वही परिजनों को आर्थिक मदद दी। वही आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
