Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में 120 बच्चों के बीच बीडीओ व‌ सीओ ने कौशल‌ प्रमाण पत्र का किया वितरण

खरसावां
कुचाई प्रखंड में विशेष केंद्र सहायता योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण सेवा प्रदाता टेक्नो वेल्ड सॉफ्टवेयर सलूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गैर आवासीय प्रशिक्षण में स्वरोजगार दर्जी एवं सहायक इलेक्ट्रीशियन मैप प्रशिक्षण प्राप्त किए 120 बच्चों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सुजाता कुजूर एवं अंचल अधिकारी रवि कुमार के द्वारा कौशल प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Advertising-

वितरण के दौरान बीडीओ श्रीमती कुजूर ने कहा कि बच्चों देश का भविष्य राज्य सरकार विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना खोल रखी है।

ताकि राज्य व देश‌ के अलावे विदेश में भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बच्चों स्वरोजगार हासिल कर अपनी अजीब का खुद चला सकेंगे वहीं सीओ कुमार ने कहा कि इसमें प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए छात्र छात्राएं अपने जीवन को आसानी से सुखमय बना सकते हैं। उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर अंचल अधिकारी रवि कुमार प्रभारी कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा ब्रजेश कुमार वीरेंद्र कुमार सिंह सुरेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *