Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अवैध स्क्रैप टाल का कारोबार -चांडिल थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है

सरायकेला। चांडिल थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध स्क्रैप टाल का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। टाटा-रांची राष्ट्रीय राज्य पथ-33 मुख्य मार्ग के किनारे कई ऐसे बड़े-बड़े स्क्रैप के टाल संचालित है। जहां लोहे का अवैध रूप से कटिंग, गाड़ी का कटिंग किया जा रहा है। वही चांडिल के बिरीगोड़ा और रामगढ़ के बीच दो बड़े बड़े स्क्रैप लोहे का टाल संचालित है।

Advertising-

जिसमें बताया जा रहा है कि बड़े-बड़े वाहनों का कटिंग कार्य किया जाता है। राष्ट्रीय राजपथ से तकरीबन 5 फीट की दूरी पर एक और 500 फीट की दूरी पर एक अन्य स्क्रैप टाल संचालित है। इसके अलावा रांगाटांड फ्लाईओवर के नीचे आईबीपी पैट्रोल पंप के बगल में और एन .एच 33 पाटा डाउन टोल टैक्स के समीप एक अन्य स्क्रैप टाल संचालित बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *