प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर ने दीया 2 दिन में वित्तीय वर्ष की प्लान प्लस योजना चढ़ाने का निर्देश
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में विकास योजनाओं पर समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजुर की अध्यक्षता में हुई इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बारी बारी सेअरुवा, बदीलीहर, बारुहातु, छीटासेगीई, गीमेयाडीह, मरागहातु, पीडा़ काटा, रीलाहातु, रुगुडीह, तिलीपदा, पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिया सुजाता कुजूर ने कहा की कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 4202 आवास निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है इतने से 4070 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है वही 132 पेंडिंग आवासों को 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया जबकि पंचायत के विकास के लिए 15 वित्त आयोग के मिली राशि खर्च नहीं करने वाले पंचायत सचिव पर नाराजगी जाहिर की साथ हो सत प्रतिशत राशि खर्च करने का निर्देश दिया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को 2 दिन के अंदर छूटी हूई विकास योजनाओं को वित्तीय वर्ष 2023, 24 के प्लान प्लस में चढ़ाने का निर्देश दिया इसके अलावे आम बागवानी यीजनाओ , मनरेगा जीपीडीपी, धान खरीद पेशन आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता है बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो प्रधान लिपिक अशोक टुडू गंगाधर सतपति अजीत महतो हरेलाल राम, जेई सुमित कवि, रुपा कुमारी, नीरज कुमार, देवराज पातर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोरंजन माझी आदि उपस्थित थे |

