बडाबाम्बों-सोनापोस मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक बाइक ने कामगार मजदूर साइकिल सवार को जोरदार मारी टक्कर मार दी
खरसावां प्रखंड के अतर्गत बडाबाम्बों-सोनापोस मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक बाइक ने कामगार मजदूर साइकिल सवार को जोरदार मारी टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों घायल हो गए. टक्कर होने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक सवार को भी चोटें आईं थीं. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को खरसावां में प्राथमिक उपचार के बाद सरायकेला रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के हतनातोडाग के माहलीसाई निवासी राम प्रसाद माहली (40), पिता-कैशरी माहली प्रतिदिन की भांति मंगलवार को सुबह अपने साईकिल से बडाबाम्बों के रास्ते राजखरसावां स्टेशन पहुचां और अपनी साइकिल को रखकर पैसेजर ट्रेन से आदित्यपुर गम्हारिया में काम पर गया था. शाम को छुट्टी होने पर पुनः ट्रेन से राजखरसावां लौटा और अपनी साइकिल से बडाबाम्बों-सोनापोस के रास्ते खरसावां के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित चक्रधरपुर के हतनातोडाग के माहलीसाई लौट रहा था. इसी क्रम रात के 7‐30 बजे के लगभग खूंटपानी के गोनोसाई निवासी सुनील गागराई (35) पिता-नरेश गागराई अपने बाइक से खरसावां के सोनापोस अपने मौसा के घर से वापस खूंटपानी लौट रहा था. इसी क्रम में बडाबाम्बों-सोनापोस मुख्य मार्ग के बीच मौड पर अनियंत्रित होकर बाइक ने साइकिल सवार का टक्कर मार दी. इस टक्कर से साइकिल चालक राम प्रसाद माहली गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके आख, चेहरा, जबड़ा, दाया पैर में काफी चौट लगी है. जबकि बाइक चालक सुनील गागराई को हल्की फुल्की चौट लगा है. स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से दोनों जख्मी को उठाकर खरसावां के दुर्गामणी नसिंग होम पहुचाया गया. जंहा गंभीर रूप से जख्मी साइकिल चालक राम प्रसाद माहली को बेहतर इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जबकि बाइक चालक का खरसावां में इलाज चल रहा है.

