Categories

Recent Posts

October 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

डीसी एवं एसपी नेसौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा-पूजा पर्व संपन्न कराने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों कीब्रीफिंग कर दिए दिशा निर्देश

सरायकेला-खरसावां, 16 अक्टूबर 2026,
शुक्रवार (भाग्य सागर)

दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज ऑटो क्लस्टर स्थित सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वंगियारी ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। पूजा पंडालों, प्रमुख स्थलों एवं चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आमजनों की सुविधा का ध्यान रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विशेष सतर्कता बरतने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने, यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। साथ ही, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा एवं निगरानी के लिए पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों तथा वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का अनुपालन करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही, सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारी को देने का आग्रह किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों से आपसी सद्भाव, संयम एवं सहयोग के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

इस ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त, रीना हांसदा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए उषा मुंडू, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त, एजाज अनवर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *