Categories

Recent Posts

October 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

सरायकेला-खरसावां, 16 अक्टूबर 2026,
शुक्रवार (भाग्य सागर)

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, मनोज सर्वगियारी ने जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों, विसर्जन घाटों तथा विसर्जन घाटों को जोड़ने वाले मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं निगरानी व्यवस्था का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों तथा विसर्जन घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने, अनावश्यक वाहन पार्किंग पर रोक लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था रखने तथा आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की तैयारी रखने को कहा गया।
विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने, पहुंच मार्गों को सुगम रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती करने तथा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed