May 18, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुखिया (माँ),वर्तमान मुखिया (बेटी) ने मुखिया सुरेश मुर्मू की पांच लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी,माँ बेटी सहित पांच गिरफ्तार

2 min read

 

दुमका। झारखण्ड के दुमका जिले में चार दिन पूर्व 15 अप्रैल की देर शाम सरैयाहाट प्रखंड के बढ़ैत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस मामले पुलिस ने दो महिला समेत पांच लोगों को बुधवार (19 अप्रैल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल दो बाइक भी बरामद की गई है। मुखिया सुरेश मुर्मू हत्याकांड की जांच के लिए दुमका एसपी अम्बर लकड़ा ने तत्काल एक एसआईटी गठित की थी।इस टीम के द्वारा जब अनुसंधान किया तो खुलासा हुआ।मुखिया सुरेश मुर्मू की हत्या में एक वर्तमान मुखिया और एक पूर्व मुखिया शामिल है पुलिस की जांच में ये बाते सामने आई है।इस मामले में पांच की गिरफ्तारी हुई है जिसमें दो महिला तालोको सोरेन और पुत्री आशा हेम्ब्रम के साथ संतोष यादव (मुखिया आशा का ड्राइवर), रोहित कुमार और राहुल कुमार वर्मा शामिल है।

गौरतलब है कि 60 वर्षीय तालोको सोरेन उसी बढैत पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी है।जहां के वर्तमान मुखिया सुरेश मुर्मू थे जिनकी हत्या हुई। 2022 के पंचायत चुनाव में सुरेश मुर्मू ने तालोको सोरेन को जब हराया, चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। चुनाव परिणाम के बाद में तल्खी काफी बढ़ गई थी।इधर तालोको सोरेन की पुत्री आशा हेम्ब्रम हंसडीहा पंचायत की मुखिया है।आशा हेम्ब्रम से मृतक सुरेश मुर्मू की दुश्मनी यह थी कि आशा की दादी की एक जमीन थी। सरकार ने जमीन रेल लाईन के लिए अधिग्रहित किया था।जिसके लिए सरकार से एक करोड़ का मुआवजा मिलना था।इधर आशा चाहती थी कि वह एक करोड़ रुपये उसे मिले।लेकिन उसके गोतिया इसमें अड़ंगा लगा रहे थे. इधर सुरेश मुर्मू आशा के गोतिया का सपोर्ट कर रहे थे।जो आशा को नागवार गुजरा। इसी कारण उसकी हत्या करवा दी।


इस मामले में एक पारा टीचर राहुल कुमार वर्मा जो हंसडीहा बाजार का ही रहने वाला था, उससे संपर्क किया।राहुल को उन्होंने 05 लाख की सुपारी दी कि सुरेश मुर्मू की हत्या कर दे. पारा शिक्षक राहुल ने इस मामले में अपने एक शूटर रोहित कुमार और दो अन्य लोगों को बोलकर हत्या करवा दी।आशा ने एक लाख एडवांन्स दिया था।इधर उन लोगों का साथ आशा हेंब्रम के ड्राइवर संतोष यादव ने भी दिया। 15 अप्रैल की शाम सुपारी लेने वाले तीन पिस्टल के साथ पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर सुरेश मुर्मू की हत्या कर दी।

इधर दुमका एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि पांच लाख रुपए के लिए पारा टीचर राहुल कुमार वर्मा ने दोनों महिलाओं के कहने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और साथ ही अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं. जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।एसपी ने कहा कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है, हो सकता है कुछ और भी मामले सामने आए।

Dumka. In Dumka district of Jharkhand, Suresh Murmu, head of Barhait panchayat of Saraiyahat block, was shot dead four days ago in the late evening of April 15. Have given. Along with this, the pistol and two bikes used in the murder have also been recovered. An SIT was immediately constituted by Dumka SP Amber Lakda to investigate the murder of Chief Suresh Murmu. When the research was done by this team, it was revealed. A current chief and a former chief are involved in the murder of Chief Suresh Murmu. These things have come to the fore. Five have been arrested in this case, including two women Taloko Soren and daughter Asha Hembram, Santosh Yadav (driver of chief Asha), Rohit Kumar and Rahul Kumar Verma.

Significantly, 60-year-old Taloko Soren was the former head of the same Badhait Panchayat, where the present head was Suresh Murmu, who was killed. When Suresh Murmu defeated Taloko Soren in the 2022 panchayat elections, there was a dispute between the two during the election campaign. After the election result, there was a lot of tension. Here Asha Hembram, daughter of Taloko Soren, is the head of Hansdiha Panchayat. Suresh Murmu, the deceased, had enmity with Asha Hembram that Asha’s grandmother had a land. The government had acquired the land for the railway line, for which a compensation of one crore rupees was to be received from the government. On the other hand, Asha wanted to get one crore rupees. But her Gotiyas were obstructing it. Here Suresh Murmu was supporting Asha’s Gotiya. Which made Asha angry. That’s why he got him murdered.

In this case, a mercury teacher Rahul Kumar Verma, who was a resident of Hansdiha Bazar, contacted him. He gave Rahul a betel nut of 05 lakhs to kill Suresh Murmu. Mercury teacher Rahul got one of his shooter Rohit Kumar and two others murdered in this case by telling them. Asha had given one lakh advance. On the other hand Santosh Yadav, the driver of Asha Hembrum also supported them. On the evening of April 15, betel nut pickers arrived with three pistols and fired indiscriminately and killed Suresh Murmu.

Here, Dumka SP Amber Lakda told that for five lakh rupees, mercury teacher Rahul Kumar Verma has executed this murder on the behest of both the women. He said that five accused in the case have been arrested and also the names of others have come to the fore. Who will be arrested soon. The SP said that the matter is being investigated, some more cases may also come to the fore.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *