Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*माता वैष्णों देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी*

जम्मू : श्री माता वैष्णों देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब भवन से भैरो घाटी रोप-वे की ऑनलाईन सर्विस शुरू हो गई है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बुकिंग सुविधा का उ‌द्घाटन किया। सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्राईन बोर्ड बेहतर यात्रा सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। रोप-वे की टिकट डब्ल्यू. डब्ल्यू. डब्ल्यू. मावैष्णोदेवी.ओ.आर.जी. में पहले आओ पहले पाओ पर उपलब्ध रहेंगी।

गौरतलब है कि भवन-भैरो घाटी में एक घंटे के भीतर जाने के वाले 800 के करीब श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा 8 से 10 घंटे प्रति दिन तक उपलब्ध रहती है। इस दौरान उप-राज्यपाल ने श्राईन बोर्ड के सदस्यों के साथ पंचांग का विमोचन भी किया।

कालीमठ क्षेत्र में बनेगी उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग, केदारनाथ यात्रा होगी आसान

उत्तराखंड में सबसे लंबी सड़क सुरंग सोनप्रयाग से कालीमठ के बीच बनाई जाएगी। सुरंग के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लो.नि.वि. ने सर्वेक्षण के लिए निविदा आमंत्रित की है। इस सुरंग के बनने से जहां केदारनाथ यात्रा आसान हो जाएगी वहीं गौरीकुंड राजमार्ग पर जाम से निजात भी मिल सकेगी।

जून, 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। केदारनाथ यात्रा को सड़क मार्ग से सुलभ करने के लिए कालीमठ घाटी से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सोनप्रयाग से कालीमठ तक 7 कि.मी. लंबी सुरंग बनाई जानी है, जो सड़क मार्ग पर उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग होगी। सुरंग के साथ ही कालीमठ से चुनी बैंड तक 16 कि.मी. लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा।

इस सुरंग व बाईपास के बनने से जहां केदारनाथ यात्रा में रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा वहीं कालीमठ घाटी के धार्मिक व पर्यटक स्थलों को भी पहचान मिलेगी। प्रस्तावित सुरंग के निर्माण पर 2200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

Jammu: There is good news for Shri Mata Vaishno Devi devotees. Now online service of Bhairo Valley Ropeway has started from the building. Lieutenant Governor Manoj Sinha inaugurated the booking facility on Tuesday. Sinha said that the Shrine Board is trying to provide better travel facilities to the devotees. Ropeway ticket w. W. W. Mavaishnodevi.org. Will be available on first come first serve basis.

It is noteworthy that this facility is available for 8 to 10 hours per day for around 800 devotees who visit Bhavan-Bhairo valley within an hour. During this, the Lieutenant Governor also released the almanac along with the members of the Shrine Board.

Uttarakhand’s longest tunnel will be built in Kalimath region, Kedarnath Yatra will be easy

The longest road tunnel in Uttarakhand will be built between Sonprayag and Kalimath. For the construction of the tunnel, National Highway Construction Division-L.N.V.I. has invited tender for the survey. With the construction of this tunnel, while the Kedarnath Yatra will become easier, it will also provide relief from the jam on the Gaurikund Highway.

After the Kedarnath disaster of June, 2013, continuous efforts are being made to make the Kedarnath Yatra easier. To make Kedarnath Yatra accessible by road, it is being connected to Kalimath Valley. For this, 7 km from Sonprayag to Kalimath. A long tunnel is to be built, which will be the longest tunnel in Uttarakhand on road. Along with the tunnel, 16 km from Kalimath to Chuni Band. A long bypass will also be built.

With the construction of this tunnel and bypass, the vehicular pressure on Rudraprayag Gaurikund National Highway during Kedarnath Yatra will be reduced and the religious and tourist places of Kalimath Valley will also get recognition. The construction of the proposed tunnel is estimated to cost Rs 2200 crore.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *