Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

“अपने परिवार से करते हैं प्यार तो जीवन बीमा से कैसे करें इन्कार” -हेमसागर प्रधान

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गांव के निवासी हेमसागर प्रधान अपने क्षेत्र के सुदूरवती गांव में लोगों को जीवन बीमा के प्रति जागरूक करा रहे हैं और जीवन बीमा से परिवार को मिलने वाली लाभ की जानकारी भी दे रहें है,यही नहीं बल्कि बीमा से संबंधित कोई भी काम निस्वार्थभाव से कर देते है।

विदित हो कि हेमसागर प्रधान भारतीय जीवन बीमा निगम के जमशेदपुर मंडल अंतर्गत आदित्यपुर शाखा का मुख्य बीमा सलाहकार है।एक भेंट वार्ता में हेमसागर प्रधान ने बताया कि जीवन बीमा ही ऐसा एकमात्र साधन है जो बचत के साथ जोखिम सुरक्षा की सुविधा प्रदान करता है। इसमें अनिवार्य तथा व्यवस्थित बचत होती है जिससे बचत की आदत को बढ़ावा मिलता है।इसमें बोनस के रूप में उचित लाभ की प्राप्ति होती है। इसका सावरेन गारंटी सौ फीसदी है जो भारत सरकार द्वारा सुरक्षित है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “यदि आप अपने परिवार से करते है प्यार तो कैसे कर सकते है जीवन बीमा से इन्कार “। इन शब्दों के माध्यम से उन्होंने लोगों को अपने परिवार के प्रति जिम्मेवारी निभाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *