यहां से बनी रेल पटरियों पर दौड़ता है भारत
छत्तीसगढ़ का भिलाई स्टील प्लांट एरिया के हिसाब से एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है। यह 40 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट को देश के सर्वश्रेष्ठ इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का दर्जा प्राप्त है, यहां बनी रेल पटरियों पर पूरे भारत के लोग सफर करते हैं।

1955 में हुई स्थापना
भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना तत्कालीन सोवियत संघ यानी रूस के सहयोग से 1955 में की गई थी। क्षेत्रफल के हिसाब से यह स्टील प्लांट एशिया का और उत्पादन के हिसाब से सेल का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है.

इस वजह से भिलाई में बना स्टील प्लांट
स्टील प्लांट के लिए भिलाई को चुनने का मुख्य कारण था स्टील निर्माण के लिए लगने वाले कच्चे माल का आस-पास के क्षेत्रों में आसानी से मिलता हैं।
