Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला। स्थानीय मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 04 मामलों पर विचार किया गया। रविवार को जेल अदालत में सीजेएम कोर्ट से 01 मामले का निष्पादन हुआ तथा एक अभियुक्त मुक्त हुए । कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सरायकेला कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कवितांजली टोप्पो, एसडीजेएम सरायकेला सुशील कुमार पिंगुआ, जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया,स्थानीय कारागार के कर्मी , न्यायालय के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित थे। जहां उपस्थित बंदियों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *