Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Jharkhand Weather Update: 15 जनवरी तक अभी और सताएगी सर्दी, तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट की संभावना

रांची: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे के कारण बुधवार को तीन फ्लाइटें रद कर दी गईं, जबकि छह विमानों को कोलकाता रूट में डायवर्ट किया गया। 17 फ्लाइटों ने विलंब से उड़ान भरी। खराब मौसम को देखते हुए गुरुवार को भी पुणे, दिल्ली और लखनऊ से आनेवाले तीन विमान रद करने की तैयारी की गई हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

राजधानी समेत पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और अगले चार दिनों में भी तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आमजनों के लिए अलर्ट जारी किया है। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद बताते हैं कि पूरा राज्य कोहरे की चादर से लिपटा है। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो चुके हैं। पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान रांची के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सुबह कोहरे या धुंध का असर रहेगा।

अगले कुछ दिनों मौसम का हाल

बताया जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। गुरुवार को देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज में सुबह के समय कोहरे या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा। मैकलुस्कीगंज में छह जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक गिरने की संभावना है। कांके दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहेगा। यहां बुधवार को भी न्यूनतनम तापमान सात डिग्री रहा। छह जनवरी को भी पारा न्यूनतम सात डिग्री तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 06 से 08 जनवरी तक सुबह में कोहरे या धुंध और बाद आसमान साफ रहेगा एवं मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 25.8 डिग्री जमशेदपुर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री खूंटी का रिकार्ड किया गया है। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 23.2 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री दर्ज किया गया। आज राजधानी का अधिकतम 21 डिग्री व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस जबकि शनिवार को अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

वहीं जमशेदपुर के मौसम की बात करें तो, कोल्हान प्रमंडल में भारी कोहरा देखा जा रहा है। आसमान में बादल भी छाए हुए है। इधर, ठंड भी लगातार बढ़ रही है। नए साल के बाद शहर में धूप नहीं खिली है। कोहरे व बादल के बीच लोगों की दिन कट रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली है। 15 जनवरी तक सुबह 10 बजे तक शहर में कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे छाए रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है।

अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को भी मौसम शुष्क रहा। धूप नहीं दिखी। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शहर का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी को तापमान घटकर नौ डिग्री होने की संभावना है, जो इस साल का अभी तक का सबसे कम तापमान होगा। उसके बाद तापमान में फिर से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 10 जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

वहीं धनबाद में भी हाड़ कपाने वाली सर्दी ने लोगों का जीना दूभर कर कर रखा है। आठ डिग्री पारे में कमरे के अंदर भी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर अपना जीवन यापन करने वालों का बुरा हाल हो रखा है। गर्मी का तो जैसे तैसे खुले आसमान में बीत जाती है, लेकिन ठंड से जंग लगना मुश्किल है। ठंड से निपटने के लिए प्रशासन के बंदोबस्त का सच जानने दैनिक जागरण की टीम ने मंगलवार की देर रात शहर के प्रमुख जगहों का दौरा किया। दावे जो भी हों सच्चाई यही है ठिठुरती रात में जरूरतमंदों की उम्मीद भरी आंखें कंबल और अलाव तलाश रही हैं। एक-दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था थी तो कई जगहों पर लोग खुद से इंतजाम करते दिखे।

बोकारो में तापमान में लगातार गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार भी कम ही दिख रहे हैं। बुधवार को दोपहर में आसमान साफ हुआ और लोगों को दो दिनों के बाद सूर्य का दर्शन हुआ। बावजूद, तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने लोगों को शीतलहरी का अहसास करा दिया। बुधवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक ठंड व शीतलहरी से राहत मिलने वाली नहीं है।

अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के आसपास बना रहेगा। ऐसे में पूरे दिन लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। बता दें कि पिछले तीन दिन से आसमान में बादल रहने के कारण धूप नहीं निकल रही है। दिन में भी घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

 

पलामू समेत जिले भर का मौसम बदला रहा और अगले कुछ दिन भी मौसम में लगातार गिरावट जारी रहेगा। बुधवार को क्षेत्र कोहरा, बादल और सर्द हवा के साए में रहा। लगातार चौथे दिन भी अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रही। बुधवार को 17.8 व न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Ranchi: At present, it is severe winter in North India. Due to dense fog, three flights were canceled on Wednesday while six were diverted to Kolkata route. 17 flights took off late. In view of bad weather, preparations have been made to cancel three flights coming from Pune, Delhi and Lucknow on Thursday as well. However, no official confirmation was made about it yet. At the same time, there is no hope of getting relief from it in the coming days.

The outbreak of cold is continuously increasing in the entire state including the capital and there is a possibility of a drop of 4 to 5 degrees in the temperature in the next four days as well. Regarding this, Meteorological Center Ranchi has issued an alert for the general public. Senior scientist Abhishek Anand says that the entire state is wrapped in a sheet of fog. Till 11 am, the darshan of Suryadev has become rare. The cold wind coming from the western direction has increased Kankani. During the last one week, the temperature of Ranchi has dropped by three to four degrees. According to the Meteorological Center, there will be an effect of fog or mist in the morning.

weather forecast for the next few days
It is being told that during the next three to four days, the night temperature may drop by 4 to 5 degrees. On Thursday, in Deoghar, Dumka, Dhanbad, Giridih, Godda, Jamtara, Pakur and Sahebganj, there will be fog or mist in the morning and later the sky will be clear. The minimum temperature is likely to drop to six degrees on January 6 in McCluskieganj. Kanke will remain the second coldest region. Here on Wednesday also the minimum temperature was seven degrees. Even on January 6, the mercury can go up to a minimum of seven degrees. According to meteorologists, from January 06 to 08, there will be fog or mist in the morning and later the sky will be clear and the weather will remain dry.

Weather Forecast
During the last 24 hours, the highest minimum temperature of 25.8 degree in Jamshedpur has been recorded in the state while the lowest minimum temperature has been recorded in Khunti at 09.5 degree. At the same time, maximum 23.2 degrees and minimum 09 degrees were recorded in the capital Ranchi. Today, the maximum temperature of the capital is expected to be 21 degree Celsius and the minimum temperature is 08 degree Celsius. Maximum 23 degree and minimum 07 degree Celsius on Friday while maximum 23 degree and minimum 09 degree Celsius is expected on Saturday.

On the other hand, talking about the weather of Jamshedpur, heavy fog is being seen in Kolhan division. There are also clouds in the sky. Here, the cold is also increasing continuously. The city has not seen sunshine since the new year. People are passing their days amidst fog and clouds. According to the Indian Meteorological Department, there is no going to get rid of the fog. Till January 15, fog will be seen in the city till 10 am. At the same time, there will be dense fog for the next two-three days. The Meteorological Department has issued a warning regarding this.

At the same time, in Dhanbad also, the bone-chilling cold has made life difficult for the people. People are feeling chill even inside the room in eight degree mercury. In such a situation, the condition of those who live their life on the road is bad. Somehow the summer passes in the open sky, but it is difficult to rust due to the cold. Dainik Jagran’s team visited the main places of the city late on Tuesday night to know the truth about the arrangement of the administration to deal with the cold. Whatever may be the claims, the truth is that the hopeful eyes of the needy are searching for blankets and bonfires in the chilly night. There was arrangement for bonfire at one or two places, while at many places people were seen making arrangements on their own.

Bitter cold continues in Bokaro with a steady drop in temperature. There is little chance of getting relief for the coming few days. The sky cleared in the afternoon on Wednesday and people got to see the sun after two days. Despite this, a drop in temperature was recorded. The cold wind blowing at a speed of 10 to 12 kilometers per hour made people feel like a cold wave. The maximum temperature of Bokaro was recorded at 22.0 degree Celsius and the minimum temperature at 10.0 degree Celsius on Wednesday. According to the forecast of the Meteorological Department, there is no relief from cold and cold wave for the next one week

The maximum temperature will remain around 22-25 degree Celsius and the minimum temperature will remain around 7-8 degree. In such a situation, people are forced to wear warm clothes throughout the day. Let us inform that due to the cloudiness in the sky for the last three days, the sun is not coming out. Due to dense fog even during the day, the drivers have to walk by lighting the lights of the vehicles. Special care needs to be taken of children and the elderly.

The weather of the entire district including Palamu has changed and the weather will continue to decline for the next few days. On Wednesday, the area remained under the shadow of fog, clouds and cold wind. The maximum temperature continued to fall for the fourth consecutive day. On Wednesday it was 17.8 and the minimum was 12.6 degree Celsius.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *