Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आरपीएफ सीनी ने चाइल्डलाइन को सौंपा एक नाबालिग लड़का

सरायकेला: आरपीएफ सीनी ने एक नाबालिग लड़का को चाइल्ड लाइन सरायकेला को सौंपा। रात्रि ड्यूटी के दौरान आरपीएफ पोस्ट सीनी के हेड कांस्टेबल बालचंद साहु ने देखा कि एक अकेला बच्चा सीनी रेलवे स्टेशन परिसर में रात्रि के करीब 11.30 बजे लगभग 14 साल का नाबालिग लड़का इधर-उधर घूम रहा है। पुछने पर पता चला कि वह बड़बिल के गड़ाबसाहटींग बस्ती का रहने वाला है जिन्होंने अपना नाम ऋषि गोपी उर्फ गुड्डू पिता पोटको गोप बताया है। वह गुआ-टाटानगर ट्रैन से पानी लेने उतरा था और गाड़ी खुल गई। आरपीएफ द्वारा उक्त बच्चे को आरपीएफ पोस्ट सीनी लाया गया। तत्पश्चात पोस्ट कमांडर की निर्देश पर आवश्यक कागजी कारवाई करने के बाद चाइल्डलाइन सरायकेला को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *