लोहरदा पंचायत में कल मंगलवार शाम को तेज आंधी तूफान आने से छह गाँव में अंधी का कहर देखने को मिला
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा पंचायत में कल मंगलवार शाम को तेज आंधी तूफान आने से छह गाँव में अंधी का कहर देखने को मिला,जिसमे गाँव अरगुंडी में राऊतु जामुदा,दुगी रियादा, सदरण लान्दू जामुदा,गाँव लोहरदा में दीपक कुमार जामुदा,रायमुनि जामुदा,गाँव उलुगुटू में नाजिर जामुदा,जयपाल पूर्ती,मनोज गोप, गाँव बैंका में गाजी जामुदा,मजरी सामड, गाँव कोटसोना में बुदनी बारी, प्रेम सिंह होनहागा, गाँव लागिया में मारतम गोप,सभी गाँव में बहुत से घरों के छपरा अल्बेस्टेश तेज हवा से उड़ा दिया गया,गाँव के ग्रामीणों काफी परेशान है।ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा को अंधी तूफान से नुकसान होने की सूचना दी,प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा को सूचना मिलते ही सभी गाँव का निरीक्षण किया, और सरकार के आपदा प्रबंधन से मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया,और आवेदन अंचल अधिकारी के नाम से ,खतियान,कुर्सीनामा,बैंक पासबुक,आधारकार्ड,घर का फोटो आदि ग्रमीणों को जमा करने को कहा गया।मौके पर समाज सेवी सिन्धु गागराई,समाज सेवी नारायण कांडेयांग,प्रमुख प्रतिनिधि अमित होनहागा,जीवन जामुदा,अशोक मुंडारी,सकरी दोनगो,अजीत कांडेयांग,मौजूद थे।
