Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिये क्या होगी कीमत?

रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल के बाद अब परिचालन में आने वाली है। बताया जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई तक इसका परिचालन शुरु हो जायेगा। इसी के साथ अब यात्रियों के लिये सफर की राशि तय कर दी गयी है। तो आइये जानते हैं कि आपको इस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिये कितने खर्च करने होंगे।

क्या होगी सफर की राशि?
बता दें, रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिये 1760 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, चेयरकार के लिये 890 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार खाने का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में कुल 8 कोच हैं। हर कोच में 78-78 सीट हैं। फिलहाल, वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव की जिम्मेदारी पटना को दी गयी है। आपको बता दें, रांची से पटना तक की दूरी 378 किलोमीटर है। सोमवार को हुए ट्रायल रन में इस एक्सप्रेस ट्रेन को यह दूरी तय करने में पौने 6 घंटे का समय लगा। और यह अपने तय समय से 23 मिनट पहले ही पहुंच गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *