Categories

November 3, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित 29 वें राष्ट्रीय कला महोत्सव में आज सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति

सरायकेला, 02 नवंबर 2026, सोमवार (भाग्य सागर)

सरायकेला की कला संरक्षण एवं विकास में निरन्तर सक्रिय संस्था
आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के रिपोर्टर कलाकारों द्वारा आज राजस्थान के गुलाबी शहर (राजधानी) जयपुर में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 29 वें राष्ट्रीय कला महोत्सव लोकरंग 2026 में छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

संस्था के सह निदेशक डॉ रंजीत कुमार आचार्य ने बताया कि पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य व गुरु सुकांत कुमार आचार्य के नेतृत्व में कलाकारों का 12 सदस्यीय टीम द्वारा राजस्थान के जयपुर में आयोजित 11 दिवसीय 29 वें राष्ट्रीय कला महोत्सव लोकरंग 2026 में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे।झारखंड सरकार, कला संस्कृति मंत्रालय द्वारा उन्हें भेजा गया है।


राजस्थान सरकार जवाहर कला केंद्र द्वारा आयोजित 29 वें राष्ट्रीय कला महोत्सव लोकरंग 2026 के तहत देश की संस्कृति विविधता को दर्शाने हेतु 11 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में आज संध्या पूर्वोत्तर राज्य झारखंड के सरायकेला छऊ नृत्य का संगम देखने को मिलेगा। पद्मश्री शशधर आचार्य के नेतृत्व में 12 सदस्य दल में गुरु सुकांत आचार्य, गुरु सपन कुमार आचार्य, शुभम कुमार आचार्य, पटम मुखी, गोविंद महतो, योगेश शंकर, निकिता कुमारी, सूरज कुमार, सुदीप्त रॉय ,आदि कलाकार भाग ले रहे हैं। सरायकेला छऊ नृत्य में सागर, राधा कृष्ण, चंद्रभागा, नाविक, मयूर आदि नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *