Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आसंगी बस्ती के दिवंगत छऊ गुरु स्व.अमूल्य प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि

गमहरिया :: गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। इसका जीता जागता उदाहरण गमहरिया प्रखण्ड अन्तर्गत आसंगी बस्ती में देखा गया। यहाँ हुआ यूँ कि शनिवार को रात्रि वार्षिक छऊ नृत्य महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छऊ नृत्यकों ने दिवंगत गुरु स्व. अमूल्य प्रधान के सम्मान में उनके आवास पर उनके द्वारा सिखाए गए नृत्य की प्रस्तुति देकर “गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है” का जीता जागता उदाहरण दिए।

Advertisement –

इस अवसर पर दिवंगत छऊ गुरु स्व. अमूल्य प्रधान के फोटो पर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर अर्जुन कर, सुंडि सरदार, डाकू सरदार,उत्तम प्रधान, सचिनाथ प्रधान, राखाल प्रधान, सुभाष प्रधान,हेमसागर प्रधान,गोपाल प्रधान, मंटू प्रधान समेत छऊ नृत्य मंडली के कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *