Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिजली बिल के मुद्दे पर महिलाओं का फूटा आक्रोश, कहा: सही समय पर बिजली बिल न मिलने के कारण बकाया भरना बना हुआ है परेशानी का सबब

कांड्रा: बिजली बिल के मुद्दे पर महिलाओं का फूटा आक्रोश, कहा: सही समय पर बिजली बिल न मिलने के कारण बकाया भरना बना हुआ है परेशानी का सबब

*यदि ग्रामीणों की समस्या को ठीक नहीं किया गया तो किया जाएगा आंदोलन : समाजिक कार्यकर्ता चंदन दे*

Advertisement –

सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दे की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने कांड्रा पंचायात के अंतर्गत बांधकुली बस्ती में बिजली बिल के मुद्दे पर प्रदर्शन किया . वहीं महिलाएं काफी आक्रोशित दिखीं .
सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दे ने कहा की कांड्रा पंचायात के अंतर्गत कांड्रा बाँध कुली ही नहीं कांड्रा पंचायत के कांड्रा मध्यबस्ति,कांड्रा बस्ती, कांड्रा डोकाकुली,बानाडुंगरी, लाहकोठी,आजाद बस्ती,कंचन पाड़ा,कांड्रा एसकेजी कॉलोनी , कांड्रा बिडिओ कॉलोनी, और कांड्रा सिनेमा हॉल के ग्रामीण क्षेत्र में मीटर लगायी गयी है पर विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार बिल नहीं भेजना विद्युत उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के तरफ से एक साल पूर्व लगाये गए मीटर और मनमानी बिल से ग्रामीण परेशान हो गए है .सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दे ने कहा कि कोरोना काल के बाद सभी गरीबी का हाल झेल रहे हैं कोरोना काल में सबों का काम ठप हो गया था .रखा हुआ पैसा भी खर्च हो गया. लेकिन धीरे धीरे अब जिंदगी पटरी पर आ गई है. पर अब बिजली के मन मानी बिल से ग्रामीण परेशान है . ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण अधिकांश ग्रामीण देहरी मजदूरी करते है ऐसे में समय पर बिल ना मिलने से बिजली का बकाया काफी अधिक हो जाती हैं जिस कारण बिजली बिल दे पाना मुश्किल ही जाता है. उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों की समस्याओं को ठीक नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

वहीं महिलाओं ने कहा कि एक साल पूर्व विद्युत् विभाग के तरफ से मीटर लगाया गया था, पर विद्युत विभाग के द्वारा बिल नहीं भेज रहा है, जो की विद्युत विभाग की लापरवाही को दर्शाता है.महिलाओं ने कहा कि हम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. समय पर हम लोगों को बिजली बिल नहीं मिल पाता है तो हम लोगों को बिजली का बकाया काफ़ी अधिक हो जाता है जिस कारण बिजली बिल जमा करने में परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्यों का निवारण नहीं किया गया तो हम ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.
वहीं प्रदर्शन करने वालों में समाजिक कार्यकर्ता चंदन दे, पूजा देवी, पूनम देवी, कल्याणी दे, रानी दे, माला देवी, राखी देवी, शीला देवी, मंजू देवी उपस्थित रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *