Categories

October 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विशेष शिविर आयोजित करसरायकेला,वृद्धाश्रम में 20 योग्य नागरिकों का भरवाया गया फॉर्म-6

सरायकेला,14 अक्टूबर 2026,
बुधवार (भाग्य सागर)

मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय के निकट, साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित 20 योग्य नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु फॉर्म-6 भरवाया गया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला,अभिनव प्रकाश ने शिविर में उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। वृद्धजनों की आवश्यकताओं तथा उनके देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *