मोदी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ की बरामदगी पर कसा तंज, जानिए क्या कहा…*
नई दिल्ली। PM मोदी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों की रकम बरामदगी पर तंज कसा है। आइए जानते हैं पूरा मामला… झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती 200 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है। आलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे जुड़ी मीडिया में प्रकाशित एक खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।“

प्रधानमंत्री ने अपने इस पोस्ट में हंसी वाली इमोजी भी डाली है। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट को मात्र 50 मिनट के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग रिपोस्ट कर चुके हैं। भाजपा की केंद्रीय कमेटी और झारखंड राज्य इकाई ने भी इसे रिपोस्ट किया है।

प्रधानमंत्री के इस पोस्ट के बाद झारखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि आयकर विभाग सांसद साहू और उनके रिश्तेदारों-करीबियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रहा है।

ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के ठिकानों से सबसे ज्यादा कैश बरामद किए गए हैं। सांसद साहू के झारखंड के रांची एवं लोहरदगा और ओडिशा स्थित आधा दर्जन ठिकानों पर भी साथ-साथ छापेमारी चल रही है। इसके अलावा बंगाल में भी कुछ ठिकानों पर छापा चल रहा है।

छापेमारी में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अतिरिक्त और क्या मिला है, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई एश ब्रिक्स), क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड व किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है। वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है। इनमें से कुछ कंपनियों में धीरज प्रसाद साहू भी डायरेक्टर हैं।
![]()
New Delhi. PM Modi has slammed the recovery of crores of rupees from the premises of Congress MP Dhiraj Sahu. Let’s know the whole matter … Congress Rajya Sabha MP from Jharkhand Dhiraj Prasad Sahu and his close associates in the income tax raid, the amount of money recovered from the premises has reached more than Rs 200 crore. Pictures of piles of notes in cupboards have gone viral on all social media platforms.
Prime Minister Narendra Modi himself posted a news item published in the media on social media platform X “People of the country, look at these piles of notes and then listen to the honest ‘speeches’ of their leaders… What has been looted from the people will have to be returned, this is Modi’s guarantee,” it said.
The prime minister also added a laughing emoji in his post. The Prime Minister’s post has been reposted by more than 10,000 people in just 50 minutes. The BJP central committee and the Jharkhand state unit have also reposted it.
Following the Prime Minister’s post, BJP leaders in Jharkhand They demanded the arrest of Congress MP Dhiraj Sahu. The Income Tax Department has been conducting raids on the premises of MP Sahu and his relatives for the last three days.
In Odisha, the largest amount of cash was recovered from the premises of Boudh Distillery Pvt Ltd (BDPL). Simultaneous raids are also being conducted at Sahu’s Ranchi and Lohardaga premises in Jharkhand and half a dozen places in Odisha. Besides, raids are also being conducted at some places in Bengal.
In addition to documents relating to income and expenditure in the raid and Details of what was found have not been officially released, but pictures of piles of notes are going viral. There are several companies in the names of Dhiraj Sahu’s relatives in Odisha. These include Baldev Sahu Infra Pvt Ltd (Fly Ash Bricks), Quality Bottlers Pvt Ltd and Kishore Prasad Vijay Prasad Beverages Pvt Ltd.
Quality Bottlers Pvt Ltd bottles foreign liquor. Kishore Prasad Vijay Prasad Beverages Pvt from the market of foreign wines. Dhiraj Prasad Sahu is also a director in some of these companies.
